{"_id":"691f86e40daabee0b806a673","slug":"agras-deepti-sharma-graces-the-cover-of-vogue-india-agra-news-c-365-1-sagr1044-105406-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वोग इंडिया के कवर पेज पर छाईं आगरा की दीप्ति शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वोग इंडिया के कवर पेज पर छाईं आगरा की दीप्ति शर्मा
विज्ञापन
वोग का कवर पेज
आगरा। विश्वकप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चार सितारे कप्तान हरमनप्रीत कौर, विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और युवा प्रतिभा प्रतीका रावल एक नए अंदाज से सुर्खियों में हैं। फैशन मैगजीन वोग इंडिया के कवर पेज पर ये एक साथ नजर आई हैं।
वोग ने इंस्टाग्राम पर इस कवर को साझा करते हुए लिखा है कि यह वही टीम है, जिसने आधी रात को भारतीय खेल का चेहरा बदल दिया। विश्वकप जीतने में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से दीप्ति ने भारत की जीत का आधार तैयार किया। आगरा की यह बेटी मैदान पर अपनी शांति और मजबूती के लिए पहचानी जाती है। कैमरे के सामने भी उनका वैसा ही आत्मविश्वास दिखा है।
दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि विश्वकप जीतना भारतीय महिला जगत में एक क्रांति की तरह है। अब महिला क्रिकेटरों को भी पुरुष क्रिकेटरों की तरह ग्लैमर की दुनिया में भी जगह मिल रही है। वोग इंडिया फैशन मैगजीनों में से एक है, जो 1892 से वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है। इस कवर ने महिला खिलाड़ियों की बदलती पहचान और उनके प्रभाव को नए स्तर पर स्थापित किया है।