फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's daughter-in-law Mansi returns to the ring, aims to shine at the international level

Agra News: रिंग में लौटी आगरा की बहू मानसी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने का लक्ष्य

Wed, 08 Apr 2026 03:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Agra's daughter-in-law Mansi returns to the ring, aims to shine at the international level
बॉक्सर मानसी
आगरा। ताजनगरी की बहू और उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात बॉक्सर मानसी एक बार फिर रिंग में वापसी की तैयारी में जुट गई हैं। इन दिनों वह रोहतक स्थित एनआईएस में कोच दलबीर की देखरेख में कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं। उनका लक्ष्य आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाना है।
विज्ञापन

शामली की रहने वाली मानसी ने पिछले महीने ही आगरा के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर गगनदीप के साथ विवाह किया है। शादी के बाद अब मानसी आगरा की बहू हैं और नई ऊर्जा के साथ बॉक्सिंग की तैयारी में जुटी हैं। खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात हैं और दोनों का लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन

अक्तूबर में गुवाहाटी में होने वाली नेशनल पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता और इसके बाद नेशनल ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए मानसी ने तैयारी तेज कर दी है। एनआईएस रोहतक में वह रोजाना कड़ी ट्रेनिंग, फिटनेस और तकनीक पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसी ने फोन पर वार्ता के दौरान बताया कि मेरा पूरा फोकस अभी नेशनल पुलिस और नेशनल ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर है। मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए खेलना है। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ी हैं, लेकिन मेरे पति गगनदीप खुद बॉक्सर हैं, इसलिए मुझे उनका पूरा सहयोग मिल रहा है।

वहीं गगनदीप का कहना है, हम दोनों का सपना है कि देश के लिए पदक जीतें। हम एक-दूसरे की ट्रेनिंग और तैयारी को समझते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
अब आगरा की यह बहू रिंग में अपने पंच से पहचान बनाने के लिए तैयार है। आने वाली प्रतियोगिताओं में अगर मानसी पदक जीतती हैं तो यह आगरा और उत्तर प्रदेश दोनों के लिए गर्व की बात होगी। खेल प्रेमियों को भी इस बॉक्सर दंपती से बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed