फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's century-mark stride in development on African soil

Agra News: अफ्रीकी धरती पर आगरा के विकास का शतकीय प्रहार

Wed, 14 Oct 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Agra's century-mark stride in development on African soil
विकास सिकरवार
आगरा। अफ्रीकी धरती पर ताजनगरी के क्रिकेटर विकास सिकरवार का बल्ला जमकर गरजा। जाम्बिया में खेले जा रहे मेट्रो नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में विकास ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लुसाका रेनेगेड्स के गेंदबाजों की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। जेके सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 15 ओवर में 117 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

उनकी इस आतिशी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 250 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में लुसाका रेनेगेड्स की पूरी टीम 81 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विकास सिकरवार ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बटोरते हुए 117 रन बना दिए। उनकी पारी इतनी प्रभावशाली रही कि 15 ओवर के भीतर ही उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी बल्लेबाजी ने जेके सुपरकिंग्स को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और लुसाका रेनेगेड्स को 81 रन पर ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed