फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agras Bharti shines in WPL auction list

Agra News: डब्ल्यूपीएल की नीलामी सूची में चमकीं आगरा की भारती

Tue, 20 Oct 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Agras Bharti shines in WPL auction list
क्रिकेटर भारती सिंह
आगरा। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी सूची में आगरा की क्रिकेटर भारती सिंह (लेग स्पिनर ऑलराउंडर) का नाम शामिल होने से शहर में खुशी का माहौल है। सबकी निगाहें 28 अक्तूबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी पर टिकी है, जहां पांचों फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।
विज्ञापन

भारती सिंह के नीलामी सूची में आने के बाद से उनके घर पुष्पांजलि टाउन, शास्त्रीपुरम में जश्न का माहौल है। फौजी पिता भरत सिंह और मां सुनीता को अपनी बेटी की मेहनत पर पूरा भरोसा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी टीमें भारती की प्रतिभा को पहचानेंगी। मौजूदा महिला टी-20 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए भारती ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी की चमक बिखेरी है।
विज्ञापन

कोच्चि में होने वाली इस नीलामी के लिए कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी टीमों के पास कुल 27 स्थान खाली हैं। ऑलराउंडर के रूप में 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरीं भारती के सामने फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने की चुनौती होगी। आगरा की दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स पहले ही रिटेन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed