फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Zila Panchayat Adhyaksh Election Nomination Starts From 26 June

आगरा: चौथी बार महिला बनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष, जारी हुआ कार्यक्रम, जानिए नामांकन की तारीख

Wed, 16 Jun 2021 02:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Jun 2021 02:02 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। चौथी बार महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी।

विज्ञापन
Agra Zila Panchayat Adhyaksh Election Nomination Starts From 26 June
जिला पंचायत आगरा का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तीन जुलाई को होगा। 26 जून को नामांकन होंगे। 29 जून को नाम वापसी का मौका होगा। तीन जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन शाम छह बजे तक मतगणना के परिणाम आ जाएंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह निर्वाचन अधिकारी हैं। उन्होंने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। चौथी बार महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी। 51 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। 26 वोट जिसे मिलेंगे वह विजयी होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इस बार सभी सदस्य मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार हो रही है। सूची के आधार पर ही सदस्य गुप्त मतदान करेंगे। इस चुनाव के बाद फिर जिले में 15 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


 ये रहेगा कार्यक्रम
- 26 जून नामांकन-  सुबह 11 से तीन बजे तक
- 26 जून नामांकन पत्रों की जांच- अपराह्न तीन बजे बाद
- 29 जून नाम वापसी- सुबह 11 से तीन बजे तक
- 3 जुलाई मतदान- सुबह 11 बजे से तीन बजे तक
- 3 जुलाई मतगणना- अपराह्न तीन बजे के बाद

निर्दलीय करेंगे उलटफेर, बहुमत से दूर भाजपा-बसपा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में निर्दलीय और बागी बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। बसपा के सबसे ज्यादा 20 सदस्य चुने गए हैं। भाजपा के पास 18 सदस्य हैं। सात निर्दलीय हैं। पांच सपा, एक रालोद और एक महानदल समेत 51 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 26 सदस्य चाहिए। भाजपा और बसपा दोनों बहुमत से दूर हैं।

भाजपा ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जीएस कुशवाह ने बताया कि चार प्रत्याशियों के नाम पैनल में मुख्यालय भेजे गए हैं। जिनमें पूजा भदौरिया, बबिता चौहान, मंजू भदौरिया और रजनीश दुबे शामिल हैं। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने कहा, हमारी तैयारियां पूरी हैं। जल्द प्रत्याशी घोषित होगा। सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा, सपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। निर्दलीय प्रत्याशी को सपा का समर्थन रहेगा। 

पंचायत चुनाव: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण, जानिए क्या है 'समीकरण'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed