फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra youth murdered in America: Shot in the middle of road during road rage married 17 days ago

अमेरिका में आगरा के युवक की हत्या: रोड रेज के दौरान बीच सड़क पर मारी गोली, 17 दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

आगरा के रहने वाले युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब युवक अपनी पत्नी के साथ मॉल से शॉपिंग कर लौट रहा था। हत्या की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Agra youth murdered in America: Shot in the middle of road during road rage married 17 days ago
गेविन दासौर का फाइल फोटो उनकी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के इंडियाना में रह रहे आगरा के गेविन दासौर (29) की रोडरेज में जान चली गई। वहां पर ही उनकी 29 जून को शादी हुई थी। वह मंगलवार शाम को पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ओवरटेक करने पर एक पिकअप ट्रक चालक सवार ने विवाद के दौरान गोली मार दी। उनकी मां और बहन अमेरिका में ही हैं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से सदर स्थित हिमाचल कॉलोनी निवासी गेविन दासौर के पिता पवन दासौर फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा गेविन वर्ष 2016 से अमेरिका में रह रहा था। उसने वर्ष 2018 में मैकेनिकल में डिप्लोमा करने के बाद खुद का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय शुरू किया था।
विज्ञापन


गेविन की बहन दीप्शी भी वहीं एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। 29 जून को गेविन की शादी मैक्सिकन मूल की सिंथिया विवियाना के साथ हुई थी। पवन की पत्नी डिंंपल भी शादी में बेटे के पास गई थीं। 16 जुलाई की शाम को गेविन, पत्नी सिंथिया विवियाना और बहन दीप्शी के साथ एक मॉल में घूमने गए थे। रात में बाइक से घर लौटते समय रास्ते में एक पिकअप ट्रक ने कट मारकर ओवरटेक किया। गेविन की बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क से उतर गई। इस पर गेविन ने पीछा कर पिकअप ट्रक को रोक लिया। पिता ने आरोप लगाया कि पिकअप सवार हंस रहा था। गेविन उससे बात करने लगे, अचानक पिकअप ट्रक सवार ने तीन गोली चलाई। गेविन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे में पिता, मां बेहाल
गेविन घर का इकलौता था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह होनहार था। इसलिए अमेरिका जाने के बाद नौकरी करते हुए डिप्लोमा किया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय शुरू कर दिया। परिवार में बेटे की शादी से खुशियों का माहौल था। मां शादी में शामिल होने बेटे के पास गई थीं। पिता पवन घर पर ही रह गए। बहू और बेटे के आने का इंतजार कर रहे थे। बेटे ने जल्द आने की बात कही थी। 17 जुलाई को बेटी दीप्शी ने भाई की मौत की जानकारी दी। यह सुनकर पिता सदमे में आ गए। जानकारी पर रिश्तेदार आ गए। वहीं मां का भी हाल बेहाल है। गेविन का अंतिम संस्कार अमेरिका में ही किया गया है। पिता ने बताया कि बेटी का पहले से 29 जुलाई को भारत आने का कार्यक्रम था। बेटे की अस्थियां लेकर वह मां के साथ आएगी।


पिता बोले, पुलिस ने छोड़ा आरोपी
पिता ने आरोप लगाया कि रोडरेज के दौरान बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस के सामने आरोपी भी था। इंडियाना पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया। मगर, कुछ देर की पूछताछ के बाद ही छोड़ दिया। उधर, पत्नी ने भी स्थानीय स्तर पर बयान में कहा कि पति की बेरहमी से हत्या की गई। वह हमेशा लोगों की मदद करते थे। मेहनती व्यक्ति थे। वह परिवार के लिए समर्पित थे। उनकी इस तरह से जान ले ली जाएगी, किसी ने नहीं सोचा था। उधर, इंडियाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed