फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra youth making people aware before the appeal of PM Modi

#LadengeCoronaSe: लोगों को जागरुक करने में जुटे हैं ताजनगरी के युवा, पीएम मोदी ने की है यह अपील

Thu, 22 Apr 2021 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 11:29 AM IST
सार

आगरा के युवाओं ने कॉलोनियों को सैनिटाइज करने का जिम्मा संभाला है। ये युवा छोटी-छोटी टोलियां बनाकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
agra youth making people aware before the appeal of PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के हालात पर मंगलवार रात देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से छोटी-छोटी टोलियां बनाकर लोगों को कोरोना से लड़ने के खिलाफ जागरुक करने की अपील की। पीएम मोदी की अपील से पहले ही आगरा के युवा इस तरह के प्रयास में जुटे हैं। 

विज्ञापन


ताजनगरी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग खुद आगे आ रहे हैं। शहर की तमाम कॉलोनियों और अपार्टमेंट में सैनेटाइजेशन की मुहिम तेज हुई है। युवाओं ने यह जिम्मा उठाया है। दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुष्प पुफल्ल नगर में युवाओं ने मंगलवार को पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज किया। अन्य लोगों ने भी मदद की लेकिन नेतृत्व युवाओं का रहा। सोसाइटी के अध्यक्ष अनंग पाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी के 45 मकानों में लगभग 180 लोग रहते हैं। सभी की यह जिम्मेदारी है कि कोरोना से बचाव के सभी उपाय करें। हम सभी उपाय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाग्रत भी कर रहे
बल्केश्वर कॉलोनी के सोमया खेरेजा ने कहा कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार बहुत ही चिंताजनक है। पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है। यह क्रम हर हफ्ते चलेगा। हम चाहते हैं कि दूसरी कॉलोनियों के लोगों को जाग्रत कर रहे हैं।

रोज का नियम बनाया
पांडव नगर के राजेश शीतलानी ने कहा कि मैं अपना घर हर रोज सैनेटाइज कर रहा हूं। इस समय बेवजह घर से बाहर निकलने का कोई मतलब नहीं हैं। मेरे बहुत दोस्तों ने हर रोज सुबह और शाम घर को सैनेटाइज करने का नियम बना लिया है। 

सैनिटाइजेशन जरूरी
कमला नगर की श्रति ने बताया कि वह हर रोज घर को सैनेटाइज करती हैं। हमारी कॉलोनी में पहले भी सैनेटाइजेशन हुआ था। जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उस स्थिति में पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज करना काफी जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed