{"_id":"6768da4d0cba70808004ded3","slug":"agra-youth-held-hostage-in-south-africa-passport-also-snatched-father-pleaded-to-bring-him-back-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 9वीं के बाद साउथ अफ्रीका में नौकरी, विदेश में हुआ बड़ा कांड...अब नहीं हो रही घर वापसी; पिता ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 9वीं के बाद साउथ अफ्रीका में नौकरी, विदेश में हुआ बड़ा कांड...अब नहीं हो रही घर वापसी; पिता ने लगाई गुहार
Mon, 23 Dec 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:04 AM IST
सार
साउथ अफ्रीका में आगरा का युवक बंधक बना लिया गया। उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया। युवक ने अपने पिता को जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने बेटे के वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
युवक और उसके पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुझे बंधक बना लिया गया है। पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। मैं घर आना चाहता हूं। मगर, आने नहीं दिया जा रहा है। 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है। किसी से इंटरनेट लेकर मोबाइल से वीडियो भेज रहा हूं। साउथ अफ्रीका में नाैकरी करने गए ट्रांस यमुना काॅलोनी के अभिषेक शर्मा को बंधक बना लिया गया है। उन्होंने मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से बेटे को घर लाने में मदद की गुहार लगाई है। ट्रांस यमुना निवासी आलोक कुमार शर्मा एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनके बड़े बेटे करन ने बताया कि क्षेत्र के कुछ युवक विदेश में नाैकरी करते हैं। छह महीने पहले वह छोटे भाई अभिषेक से मिले। उससे कहा कि उसकी भी अच्छी नाैकरी लगवा देंगे। इसके बाद एक मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक ने बात की। इस पर प्रदीप गजवानी नामक व्यक्ति ने उसे साउथ अफ्रीका में अच्छी नाैकरी का आश्वासन दिया गया। कहा गया कि वह खाना-पीना और आवास के साथ पैसा भी मिलेगा। अभिषेक कक्षा नौ तक ही पढ़ा है। इसके बावजूद उसे बुला लिया गया। उन्होंने पासपोर्ट बनवाया। बाकी खर्च कंपनी के लोगों ने उठाया। 12 जुलाई को वह चला गया। विदेश जाने के बाद उसने पांच महीने बाद मात्र 20 हजार रुपये ही भेजे थे।