फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra young man died in accident

इस शहर में युवक की मौत पर बवाल, साधुओं से भरी बस में तोड़फोड़

Thu, 17 May 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 17 May 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
agra young man died in accident
बस में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला के घाट में बुधवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस प्रतापगढ़ से आई थी। घटना की जानकारी पर आए मृतक के परिजन और क्षेत्र के लोगों ने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बस में भी तोड़फोड़ कर दी। बस में सवार साधुओं में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो खींचतान कर दी। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


हनुमान नगर (एत्माद्दौला) निवासी सुरेश सिंह कुशवाहा सिंचाई विभाग में अमीन हैं। उनका बेटा जयकिशोर उर्फ जुगनू (24) परचून की दुकान चलाता था। 

बुधवार सुबह 8:30 बजे जुगनू दोस्त प्रदीप पुत्र भगवान सिंह के साथ सब्जी लेने बाजार जा रहा था। घाट स्थित सब्जी मंडी के पास प्रतापगढ़ से आ रही निजी बस ने पीछे से प्रदीप की बाइक में टक्कर मार दी। 

इससे उसकी मौत हो गई, जबकि प्रदीप को मामूली चोट आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। बस में प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के तकरीबन 40 से अधिक साधु सवार थे, जोकि यात्रा पर जा रहे थे। 

घटना की जानकारी पर परिजन और क्षेत्र के लोग आ गए। उन्होंने शव रखकर हंगामा कर दिया। सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे साधुओं में चीखपुकार मच गई। वह किसी तरह जान बचाकर भागे।

चालक काे लिया हिरासत में

मच गया कोहराम सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, लोगों ने पुलिस से अभद्रता और खींचतान कर दी। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके बाद ही लोगों को खदेड़ा जा सका। 10:30 बजे जाम खुल सका। 

पुलिस ने बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया। बस में तोड़फोड़ के मामले में पांच लोग पकड़े गए, जिनको बाद में मुचलका भरवाने के बाद छोड़ दिया गया।

परिजनों ने बताया कि जुगनू तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर का था। उसका एत्मादपुर की युवती से रिश्ता तय हो गया था। 25 जून को शादी थी। इसके लिए परिवार में तैयारी चल रही थीं। 

हादसे की खबर घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। भाई बलवीर थाना पर आया तो जुगनू की मौत के बारे में पता चलने पर बेहोश हो गया। उसे परिजनों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed