{"_id":"5c4491e7bdec22735b66bf9b","slug":"agra-wrestling-team-declared-for-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा की कुश्ती टीम घोषित, जूनियर पहलवान गौतमबुद्धनगर में दिखाएंगे दांव-पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की कुश्ती टीम घोषित, जूनियर पहलवान गौतमबुद्धनगर में दिखाएंगे दांव-पेंच
Sun, 20 Jan 2019 08:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
wrestling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक होने वाली 38वीं जूनियर बालक फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन चैंपियनशिप के लिए आगरा की कुश्ती टीम घोषित कर दी गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, शमसाबाद रोड पर हुए ट्रायल के बाद टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
जिला कुश्ती एसोसिएशन के विनोद बंसल ने ट्रायल शुरू किया। गौतम बुद्ध नगर में इसी प्रतियोगिता के साथ होने वाली 21वीं बालिकाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए बालिकाओं की टीम भी घोषित की गई है।
विज्ञापन
फ्री स्टाइल के लिए विभिन्न भार वर्गों में उमेश, धर्मेंद्र सिंह, पिल्लू चाहर, सुमंत कुमार, अरविंद सिकरवार, अमित विद्यार्थी, गोपाल, संदीप, चंद्रशेखर और कौशलेश को स्थान मिला है।
विज्ञापन
ग्रीको रोमन के लिए मोहम्मद चांद, करम वीर धनगर, मनोज, राहुल, विकास विद्यार्थी, राम उपाध्याय, आतिफ अब्बास, जयशिव चाहर और मंजीत को स्थान मिला है।
फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में भावना यादव, रुमी कुमारी और सलोनी को स्थान मिला है। ट्रायल के दौरान जीतू पहलवान, नरदेव, मनोज, राजेश धाकरे, रामहरि, करुआ आदि मौजूद रहे।