फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra wrestlers remained empty handed in National Open Wrestling

Agra News: नेशनल ओपन कुश्ती में खाली हाथ रहे आगरा के पहलवान

Wed, 13 May 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Agra wrestlers remained empty handed in National Open Wrestling
आगरा। गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल ओपन सीनियर रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को समाप्त हो गई। प्रतियोगिता में आगरा के पहलवान उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इस प्रतियोगिता को घरेलू कुश्ती कैलेंडर का अहम पड़ाव माना जाता है, क्योंकि यहां प्रदर्शन के आधार पर ही राष्ट्रीय शिविर और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। हालांकि, आगरा का कोई खिलाड़ी पदक नहीं हासिल कर सका। आगरा के धर्मवीर (57 किग्रा, फ्री स्टाइल), पवन (70 किग्रा, फ्री स्टाइल), अजय सोगरवाल (97 किग्रा, फ्री स्टाइल), रजत भगोर (97 किग्रा, फ्री स्टाइल), दिगंबर सोलंकी (97 किग्रा, ग्रीको रोमन) और चित्रांशु राज (60 किग्रा, ग्रीको रोमन) ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीतेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी होती है। हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन अनुभव और तैयारी के स्तर पर अभी और काम करने की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर आगरा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed