फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Woman Loses 9.4 Lakh Despite 2 Lakh Limit SBI Ordered to Refund by Consumer Commission

UP: खाते की लिमिट दो लाख रुपये और ट्रांसफर हो गए नौ लाख... बैंक को अदा करनी होगी रकम

Sat, 20 Sep 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 08:38 AM IST
सार

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। बैंक खेते की लिमिट दो लाख रुपये थी, लेकिन ट्रांसफर 9 लाख रुपये कर दिए गए।  पीड़िता ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया था।

विज्ञापन
Agra Woman Loses 9.4 Lakh Despite 2 Lakh Limit SBI Ordered to Refund by Consumer Commission
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक खाते से 2 लाख रुपये निकलने की लिमिट होने के बाद भी दो बार में 9.4 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। बैंक की शाखा में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार व सदस्य राजीव कुमार ने प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक शाखा हीराबाग दयालबाग को 45 दिन के अंदर आयोग के खाते में रकम जमा करने के आदेश दे दिए। साथ ही मानसिक उत्पीड़न और वाद व्यय के अलग से 30 हजार देने होंगे।
विज्ञापन


दयालबाग के नवभारत अपार्टमेंट निवासी नीतू रंजन ने आयोग में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा हीराबाग में बचत खाता संचालित है। 24 मार्च 2023 को तड़के 5.15 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 5 लाख रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। दूसरा मैसेज 4.4 लाख रुपये ट्रांसफर होने का आया। जबकि उन्होंने रुपये नहीं निकाले। इस पर पति के साथ शाखा प्रबंधक से मिलने पहुंची। प्रबंधक ने शिकायती प्रार्थना पत्र देने को बोल दिया। 
विज्ञापन


उन्हें खाते का स्टेटमेंट निकालकर दे दिया। उसके अनुसार दो अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे। उनके खाते से 2 लाख रुपये निकालने की लिमिट थी तो इतनी रकम निकालने से पहले खाता धारक को सूचित क्यों नहीं किया गया। प्रबंधक ने उनसे कहा कि नेट बैंकिंग के बारे में जानकारी नहीं होती है। बाद में न तो रकम खाते में वापस मिली न संतुष्ट जवाब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed