फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra wins seven medals at the National Fin Swimming Championship.

Agra News: राष्ट्रीय फिन तैराकी में आगरा ने जीते सात पदक

Mon, 12 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Agra wins seven medals at the National Fin Swimming Championship.
राष्ट्रीय फिन तैराकी 
आगरा। पुणे में आयोजित छठी राष्ट्रीय अंडरवाटर फिन तैराकी चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। जिला सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। प्रतियोगिता में अमर अवस्थी ने दो स्वर्ण पदक जीते और वर्ष 2025 के अपने ही रिकॉर्ड को 21 सेकंड में तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। अभिषेक कुमार ने भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया। रन बहादुर सिंह ने 50 मीटर सतही तैराकी में रजत पदक जीता जबकि रुद्राक्षी राठौर ने 200 मीटर द्विपंख तैराकी में कांस्य पदक प्राप्त किया। संघ के अध्यक्ष उमेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed