फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra will celebrates independence day 2020 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला संग मनाएं आजादी का जश्न, सुबह ठीक 10 बजे एक साथ गाएं जन-गण-मन

Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
सार

  • सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक साथ, एक  समय पर अपने घरों में करें राष्ट्रगान

विज्ञापन
agra will celebrates independence day 2020 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्तंत्रता दिवस पर सुबह ठीक 10 बजे आइए मिलकर गाते हैं राष्ट्रगान ।  आप घर पर परिवार केसाथ या दफ्तर में सहयोगियों के साथ राष्ट्रगान करने के बाद फोटो mtp.amarujala.com पर भेज दीजिए। चुनिंदा फोटो को प्रकाशित किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में ही रहें और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। 52 सेकेंड के लिए सभी मिलकर राष्ट्रगान कर शहीदों को नमन करें।  

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म पर किए जा रहे हैं। इनमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। जश्न-ए-आजादी के लिए लोगों में भारी उत्साह है। आगरा विकास मंच, सेवा आगरा, संकल्प , भारत विकास परिषद सहित तमाम संस्थाओं ने हर वर्ष की भांति इस बार भी चौराहों को भव्य रूप से सजाया है। सभी कार्यक्रमों के मुख्य सहयोगी आगरा नगर निगम और एलआईसी ऑफ इंडिया हैं। इसमें एफमैक, स्टोनमेन और सफेदी डिटर्जेंट का भी सहयोग है।  
विज्ञापन



एक समय एक साथ जाहिर करें जज्बात 

कोरोना काल एक कठिन वक्त है। महामारी ने कई चुनौतियां पैदा की हैं। सामाजिक दूरी जरूरत बन गई है। इस दूरी के बीच आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को अमर उजाला की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को शहर के गण्यमान्य लोगों ने सराहा है। उन्होंने सभी से एक साथ एक समय पर अपने अपने घर में राष्ट्रगान की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर रहकर भी साथ होने का अहसास कराएं

आगरा के मेयर नवीन जैन ने कहा कि कोरोना के कारण समारोह नहीं हो सकते हैं, भीड़ नहीं जुटाई जा सकती है, कोई बात नहीं, हम सबके दिल एक दूसरे से जुड़े हैं। भावनाएं साथ हैं, मां तुझे प्रणाम जन-जन का अभियान है। शहरवासी सुबह ठीक दस बजे अपने अपने घरों में रहकर राष्ट्रगान अवश्य करें। 

एकता की मिसाल कायम करें 

संकल्प संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने तमाम मुश्किलों का सामना कर आजादी दिलाई। हमारा दायित्व है कि हम जश्न ए आजादी के मौके पर अमर शहीदों और उनकी कुर्बानी को याद करें। एकता की मिसाल कायम करते हुए सुबह ठीक दस बजे एक साथ सभी लोग अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और राष्ट्रगान करें।

घरों में करें जन गण मन  

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि मां तुझे प्रणाम अभियान से पूरा शहर जुड़ा है। हर बार 15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे जो जहां होता था, वहीं 52 सेकेंड के लिए रुक जाता था। इस बार परिस्थितियां अलग हैं लेकिन हम अपनी भावनाओं को घर में रहकर ही जाहिर कर सकते हैं। सभी लोग घरों में रहकर ही सुबह ठीक दस बजे राष्ट्रगान अवश्य करें। 

आगरा का त्योहार है मां तुझे प्रणाम 

एफमैक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि मां तुझे प्रणाम आगरा का त्योहार है। सभी लोग मिलकर इसे मनाते हैं। इस बार कोरोना काल है, ऐसे में यह भी जरूरी है कि सामाजिक दूरी का पालन करें और जश्न ए आजादी के उल्लास में कोई कमी न रहे। सभी लोग घरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में राष्ट्रगान अवश्य करें। 

शहीदों को नमन करें 

 सेवा आगरा के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने कहा कि मां तुझे प्रणाम के साथ पूरे शहर का भावनात्मक लगाव है। इस बार भी उत्साह पहले जैसा ही है। सभी लोग सुबह दस बजे राष्ट्रगान करें। सामाजिक दूरी के पालन के साथ यह भी ध्यान रखें कि मुंह पर मास्क हो। अमर शहीदों को नमन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed