फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Updater IMD Prediction Rainfall Hailstone And Strom

Weather Update: आगरा में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश; मिली भीषण गर्मी और उमस से राहत

Sat, 27 May 2023 11:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 11:09 AM IST
सार

आगरा के साथ फिरोजाबाद और मैनपुरी में बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। ये बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन
Agra Weather Updater IMD Prediction Rainfall Hailstone And Strom
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के साथ फिरोजाबाद और मैनपुरी में मौसम का मिजाज शनिवार सुबह बदल गया। हालांकि सुबह छह बजे सूरज निकला, लेकिन आठ बजते ही काले बादल छाने लगे। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं और शहर में बारिश शुरू हो गई। भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, तो वहीं किसानों को भी इस बारिश से कोई नुकसान नहीं हैं।

विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश

आगरा में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला रहा है। सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी आंधी के साथ बारिश ने तरबतर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 मई तक बरसात होगी। 30 मई से दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान गिरने से मिली गर्मी से राहत

 मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी राहत भरा रहा। दिन में धूप चटक नहीं रही। दिनभर हवा चलने से अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री रहने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम का यह बदलाव सोमवार तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन

शुक्रवार  का तापमान

अधिकतम तापमान- 34.9
न्यूनतम तापमान- 22
सूर्योदय- 5:27
सूर्यास्त- 7:06
एक्यूआई- 61

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed