Weather Update: सुबह से छाए बादल शाम को बरसे, अब उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
ताजनगरी आगरा में सुबह से छाए बादल शाम को बरसे तो लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अब उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद ही बादलों की ओट से निकले सूर्य देव ने परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी से दहक रहे आगरा में बृहस्पतिवार को बारिश ने राहत दिलाई। सुबह तेज हवाएं चलीं तो दोपहर में बादल छा गए। शाम को तीन बजे के बाद बारिश हुई। इससे लू के प्रकोप से बेहाल लोगों को राहत मिली। पहली बार जून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
वहीं शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाये रहे, लेकिन दिन चढ़ते ही सूर्य देव की तपिश ने हाल बेहाल करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार के निकली कड़ाके की धूप से उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल नजर आए।
बृहस्पतिवार को सुबह से छाए बादल शाम को बरसे। इससे तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। शाम को बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। रात तक हवाओं में ठंडक बनी रही। सुहाने मौसम के कारण शाम को लोग घूमने निकले।
मौसम का हाल
अधिकतम 38.5
न्यूनतम 31.2
सूर्योदय 5.24
सूर्यास्त 7.14
पूर्वानुमान उमस भरी गर्मी करेगी परेशान