फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather today update rain in agra

Agra Weather: मंगलवार को सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, शाम छह बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक रही जारी

Wed, 19 Aug 2020 01:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
agra weather today update rain in agra
बारिश के बाद बल्केश्वर में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मानसून के सीजन में सबसे गर्म रहे आगरा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 
विज्ञापन


जबरदस्त उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को शाम को 6 बजे के बाद छाए बादलों ने राहत दी। एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद रातभर रुक रुककर बारिश होती रही। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी तक रही। शाम को काले घने बादल छाए और उसके बाद गरज-चमक के साथ रात तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन रहेगी उमस, पारा गिरेगा 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है। बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। हालांकि उमस भी परेशान करेगी। 

शहर     तापमान 
आगरा   37 डिग्री 
लखनऊ  37 डिग्री 
अलीगढ़   35.8 डिग्री 
सुल्तानपुर   35.6 डिग्री 
शाहजहांपुर   35.5 डिग्री 
वाराणसी    35.4 डिग्री 
फुरसतगंज   35 डिग्री  
झांसी   34.9 डिग्री 
कानपुर   34.6 डिग्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed