{"_id":"5f3c313a8ebc3e3cb85a807c","slug":"agra-weather-today-update-rain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: मंगलवार को सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, शाम छह बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: मंगलवार को सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, शाम छह बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक रही जारी
Wed, 19 Aug 2020 01:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद बल्केश्वर में सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मानसून के सीजन में सबसे गर्म रहे आगरा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
जबरदस्त उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को शाम को 6 बजे के बाद छाए बादलों ने राहत दी। एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद रातभर रुक रुककर बारिश होती रही। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी तक रही। शाम को काले घने बादल छाए और उसके बाद गरज-चमक के साथ रात तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई।

दो दिन रहेगी उमस, पारा गिरेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है। बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। हालांकि उमस भी परेशान करेगी।
शहर तापमान
आगरा 37 डिग्री
लखनऊ 37 डिग्री
अलीगढ़ 35.8 डिग्री
सुल्तानपुर 35.6 डिग्री
शाहजहांपुर 35.5 डिग्री
वाराणसी 35.4 डिग्री
फुरसतगंज 35 डिग्री
झांसी 34.9 डिग्री
कानपुर 34.6 डिग्री
शहर तापमान
आगरा 37 डिग्री
लखनऊ 37 डिग्री
अलीगढ़ 35.8 डिग्री
सुल्तानपुर 35.6 डिग्री
शाहजहांपुर 35.5 डिग्री
वाराणसी 35.4 डिग्री
फुरसतगंज 35 डिग्री
झांसी 34.9 डिग्री
कानपुर 34.6 डिग्री