{"_id":"60fcf1ef8ebc3e581f782116","slug":"agra-weather-today-humidity-and-temperature-expected-increase-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मानसून की बेरुखी: प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तीन डिग्री उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मानसून की बेरुखी: प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तीन डिग्री उछला पारा
Sun, 25 Jul 2021 10:39 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:39 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। शाम को बारिश के आसार बन सकते हैं। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कुछ में तेज बारिश की संभावना है। दोपहर में उमस परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
आगरा में मौसम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को आगरा प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा। प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां दिन में तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण 91 फीसदी तक आर्द्रता रही, जिस वजह से भारी उमस से लोग पसीने से नहाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं।
विज्ञापन
ताजनगरी में पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। दिन में पारा तीन डिग्री तो रात में चार डिग्री ऊपर रहा। सुबह शाम तक तेज धूप के बीच बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम 6 बजे तक चमकीली धूप चुभन महसूस कराती रही तो वहीं पंखे और कूलर गर्मी से राहत दिलाने में फेल साबित रहे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। शाम को बारिश के आसार बन सकते हैं। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कुछ में तेज बारिश की संभावना है। दोपहर में उमस परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
प्रयागराज 37.4 27.4
आगरा 37 27.9
मुजफ्फर नगर 36 25.6
मेरठ 35.7 26.1
बरेली 35.6 28
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा: बिजली का खंभा हाईटेंशन तारों से टकराया, करंट आने से तीन की मौत