{"_id":"5a55ea794f1c1b35198b5dac","slug":"agra-weather-may-again-have-fog-and-cold-wave-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में फिर लौटेगा कोहरा, ठंड भी दिखाएगी अपने तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में फिर लौटेगा कोहरा, ठंड भी दिखाएगी अपने तेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानों पर जारी है। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं का सितम बरकरार है और अगले तीन दिनों तक परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाओं की रफ्तार 15 किमी तक रह सकती है, वहीं तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सुबह हल्की धुंध रही जो धूप खिलते ही खत्म हो गई। दोपहर भर लोग गुनगुनी धूप सेंकते रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी है, लेकिन दिन में पारा 20 डिग्री के आसपास है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री नीचे है। दिन में पारा कम होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन सर्द हवाओं का सितम बरकरार रहेगा। 11 जनवरी के बाद ठंड अपने तेवर दिखाएगी। घना कोहरा भी दस्तक दे सकता है। हवाओं के चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार बने रहेंगे।