{"_id":"629adfed93aed03c7813ffc2","slug":"agra-weather-june-2022-is-hotter-than-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आगरा मौसम में जारी है गर्मी का सितम, पिछले साल की तुलना में जून ज्यादा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आगरा मौसम में जारी है गर्मी का सितम, पिछले साल की तुलना में जून ज्यादा गर्म
Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
सार
आगरा में मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। जून का पारा इस बार 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा और लू के थपेड़े बेहाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मार्च, अप्रैल और मई के बाद इस बार जून का आगाज भी बीते साल से ज्यादा गर्म है। दो जून को तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया, जबकि तीन जून को तीन डिग्री पारा इस बार ज्यादा रहा। मई में पारा बीते साल से 4 से 5 डिग्री तक ऊपर था। मई में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो रिकॉर्ड तोड़ने के करीब था। इस बार भी जून में मौसम के तेवर रिकॉर्ड तोड़ने जैसे महसूस हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश का चौथा गर्म शहर आगरा
शुक्रवार को आगरा प्रदेश का चौथा गर्म शहर रहा। सूबे में सबसे गर्म प्रयागराज रहा, जहां पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया, वाराणसी दूसरा और झांसी तीसरा गर्म शहर रहा। आगरा 44.2 डिग्री तापमान के साथ चौथा गर्म शहर रहा। बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद बादल छाए, पर गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा और लू के थपेड़े बेहाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
पहले तीन दिन दहका जून
| दिन | जून 2021 | जून 2022 |
| एक जून | 43.4 डिग्री | 44.2 डिग्री |
| दो जून | 39 डिग्री | 45.5 डिग्री |
| तीन जून | 41.2 डिग्री | 44.2 डिग्री |
जून के तीन दिन दहके
जून के पहले दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना रहा। पिछले साल एक जून को तापमान 43.4 डिग्री था। हालांकि इस साल से यह थोड़ा सा कम था, पर प्रदेश का सबसे गर्म शहर तब आगरा ही था। वहीं 2 और तीन जून की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले ताजनगरी आगरा का तापमान अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे।
विज्ञापन