{"_id":"62a6c5bb7863ca5f5401ea13","slug":"agra-weather-heatwave-and-increased-temperature-before-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: तेज धूप के साथ सुबह की शुरूआत, लू के थपेड़े करेंगे परेशान, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: तेज धूप के साथ सुबह की शुरूआत, लू के थपेड़े करेंगे परेशान, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
Mon, 13 Jun 2022 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:36 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में गर्मी का सितमा जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं सोमवार सुबह की शुरूआत सूर्य देव की तेज तपिश के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहेंगे।
विज्ञापन
झुलसा रही गर्म हवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली और गर्म हवा चलना शुरू हो गई। सड़क पर चलने लोग बेहाल नजर आए। सूरज ने आग बरसाई तो गर्म हवा चलने लगी। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
आगरा रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जिले में 4500 से अधिक फुटकर मेडिकल स्टोर हैं। हर तीसरा पर्चा उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, लू, फूड प्वाइजनिंग की दवाओं के हैं। इसमें बच्चों और वयस्क दोनों के पर्चे शामिल हैं। प्रति मेडिकल स्टोर के यहां पर 30-40 ऐसे पर्चे आ रहे हैं। ग्लूकोज, ओआरएस, विटामिन सी और एनर्जी बूस्टर की भी खूब बिक्री हो रही है। अमूमन हर दूसरा ग्राहक इनकी खरीद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से लोगों का बुरा हाल
ताजनगरी में गर्मी के कारण उल्टी-दस्त से लोगों का बुरा हाल है। डॉक्टरों के पास आने वाले मरीजों में डायरिया, फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या 60-70 फीसदी है। ऐसे में ग्लूकोज की मांग 10 गुना से अधिक बढ़ गई है। इसके लिए दवा विक्रेताओं के यहां भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा एनर्जी बूस्टर, विटामिन सी की दवाएं भी लोग खरीद रहे हैं।