{"_id":"60a14f2ddf66561e2a68a474","slug":"agra-weather-forecsat-for-next-two-days-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस, बादलों की लुकाछिपी जल्द दिलाएगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस, बादलों की लुकाछिपी जल्द दिलाएगी राहत
Mon, 17 May 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 May 2021 12:05 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को तापमान में गिरावट संभव है। बादलों की लुकाछिपी के साथ तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
आगरा मौसम का फाइल प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान से चली गर्म हवाओं के कारण आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। बांदा पहले और वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा। ताजनगरी में रविवार को पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। महज दो दिनों के अंदर ताजनगरी में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। रविवार को आगरा का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को तापमान में गिरावट संभव है। बादलों की लुकाछिपी के साथ तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 41.7 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप बनी रही। चिलचिलाती धूप के कारण रविवार को लोग परेशान रहे। केवल दो दिनों के अंदर ही तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। मौसम में ऐसे बदलाव के कारण लोग बेहाल रहे। शाम को 7 बजे के बाद हल्की हवाएं चलीं, लेकिन तपिश से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक सोमवार को भी गर्मी के तेवर बरकरार रहेंगे। दोपहर में तेज धूप रहेगी, लेकिन शाम को बादलों की लुकाछिपी और हवा चल सकती है। मंगलवार और बुधवार को बादलों की लुकाछिपी तथा बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओं से तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
बांदा 42.6 25
वाराणसी 42 26
आगरा 41.7 23.5
प्रयागराज 41.5 27.4
झांसी 41.5 27.2
बलिया 41 27