फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Update Today Cold wave alert with dense fog for two days

Agra Weather: धूप ने दी राहत... सूरज ढलते ही बढ़ी गलन, अभी दो दिन और घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट

Sun, 21 Jan 2024 12:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 12:18 PM IST
सार

आगरा में धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। सूरज ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। अभी दो दिन और घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Update Today Cold wave alert with dense fog for two days
ताजमहल में ठंड से ठिठुरते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन बाद सूरज निकला तो पूरे दिन राहत रही। पर, सूरज ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। इससे लोगों को सर्दी तुलना में ज्यादा महसूस हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह 15.5 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक घना कोहरा और शीत दिवस स्थिति (कोल्ड डे कंडीशन) की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौसम का मिजाज शनिवार को राहत भरा रहा। दिन में धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल गए। पिछले दो दिनों से घरों में कैद लोग घर के आंगन और छतों पर पहुंच गए। दिन भर निकली धूप ने लोगों को राहत महसूस कराई। शाम ढलते ही एक बार फिर से गलन का स्तर बढ़ा और शीत लहर के साथ गलन का स्तर बढ़ने लगा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार धूप निकलने के बाद रविवार को घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के साथ जिला प्रशासन पहले ही 25 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन की घोषणा कर चुका है। लिहाजा शहरवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी से बचाव की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज का पूर्वानुमान-

  • अधिकतम तापमान- 14
  • न्यूनतम तापमान- 7
  • सूर्योदय- 7:08
  • सूर्यास्त- 5:50
  • एक्यूआई- 93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed