फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Today 8 June

आगरा: तेवर दिखा रही जून की गर्मी, चढ़ता पारा कर रहा परेशान, प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, जानिए आज का मौसम

Tue, 08 Jun 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Jun 2021 12:15 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम के कई तेवर देखने को मिलेंगे। मंगलवार को तापमान बढ़ सकता है, वहीं बुधवार को तापमान बढ़ने के साथ सतही धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Today 8 June
आगरा: तेज धूप से बचने के लिए छाता के साथ जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जून की गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। कुछ दिनों की राहत के बाद पारा फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को आगरा फिर दहका और प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। रविवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर था। दक्षिण पश्चिमी शहरों में लू के थपेड़ों का असर ज्यादा रहा, जिससे झांसी, बांदा और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों के टॉप-3 में शामिल रहे। 

विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। न केवल दिन, बल्कि शाम को और रात में भी गर्मी ने परेशान किया। दोपहर बाद चार बजे बादलों की लुकाछिपी हुई, लेकिन इससे उमस में और बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम के कई तेवर देखने को मिलेंगे। मंगलवार को तापमान बढ़ सकता है, वहीं बुधवार को तापमान बढ़ने के साथ सतही धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार को रहा ऐसा मौसम
ताजनगरी में रविवार को आसमान से अंगारे बरसे। लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार ऐसा दहका कि प्रदेश में सबसे गर्म आगरा ही रहा, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सप्ताहभर के अंदर यह दूसरा मौका है जब आगरा सूबे में सबसे गर्म रहा, हालांकि प्रदेश के सबसे गर्म 3 शहरों में आगरा बीते 15 दिनों से बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप रही जो लोगों को परेशान करती रही। दिन में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को आगरा के आसपास गर्मी ज्यादा रही। अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि आगरा में उनसे तीन डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रहा। 


मथुरा: दूसरी लहर में सबसे कम मरीज मिले, सक्रिय केस बढ़कर हुए 215, महिलाओं के लिए लगाया टीकाकरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed