{"_id":"60b7873c109673542e3ee9b4","slug":"agra-weather-forecast-today-3-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: दहक रही ताजनगरी, बादल छाए, फिर भी तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: दहक रही ताजनगरी, बादल छाए, फिर भी तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Thu, 03 Jun 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:02 AM IST
सार
आज से उमस में होगी बढ़ोतरी, बादलों की लुकाछिपी के कारण बढ़ेगी उमस
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, लेकिन बुधवार को बादलों की लुकाछिपी रही। हालांकि गर्मी में इससे ज्यादा असर नहीं पड़ा और प्रदेश का तीसरा गर्म शहर आगरा फिर भी बना रहा। बुधवार को प्रदेश में बांदा सबसे गर्म, झांसी दूसरे नंबर पर और आगरा तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी के कारण उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह से दोपहर तक बुधवार को तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। दो बजे बादलों के छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन कुछ देर बाद ही तेज चमकीली धूप रही, जिससे शाम तक तपिश बरकरार रही। पश्चिमी राजस्थान से चल रही गर्म हवाओं के कारण राजस्थान से सटे शहरों में तापमान ज्यादा है, जबकि आगरा के पड़ोसी जिलों में दो दिनों से तापमान में राहत है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे रह सकता है। हालांकि उमस इस दौरान परेशान कर सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
बांदा 41.1 24.5
झांसी 41 25.3
आगरा 39.6 25.2
हमीरपुर 39.2 27.2
कानपुर 38.4 26
ये भी पढ़ें: राजनीति: मुलायम सिंह के समधी से भाजपा को समर्थन की उम्मीद, विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे भाजपा सांसद और जिला प्रभारी
आगरा कोरोना वायरस: अनलॉक होते ही बढ़ा संक्रमण, 422वीं मौत, 24 घंटे में दोगुने बढ़े मरीज