{"_id":"60bd05b99dbabf5fab34fe51","slug":"agra-weather-forecast-hot-city-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: सूरज की तपिश से नहीं मिली राहत, दहका आगरा, सूबे में सबसे गर्म रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: सूरज की तपिश से नहीं मिली राहत, दहका आगरा, सूबे में सबसे गर्म रहा
Mon, 07 Jun 2021 12:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:35 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में गर्मी परेशान करती रहेगी, हालांकि सतही धूल भरी हवा चल सकती है। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में पारा 40 डिग्री के पार ही रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान युवक और युवती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में रविवार को आसमान से अंगारे बरसे। लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार ऐसा दहका कि प्रदेश में सबसे गर्म आगरा ही रहा, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सप्ताहभर के अंदर यह दूसरा मौका है जब आगरा सूबे में सबसे गर्म रहा, हालांकि प्रदेश के सबसे गर्म 3 शहरों में आगरा बीते 15 दिनों से बना हुआ है।
विज्ञापन
सुबह से ही तेज धूप रही जो लोगों को परेशान करती रही। दिन में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को आगरा के आसपास गर्मी ज्यादा रही। अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि आगरा में उनसे तीन डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में गर्मी परेशान करती रहेगी, हालांकि सतही धूल भरी हवा चल सकती है। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में पारा 40 डिग्री के पार ही रहेगा।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 43.4 25.6
अलीगढ़ 40.4 27
झांसी 40.3 27.7
प्रयागराज 40.3 25
कानपुर 40.2 28.4
मथुरा में कोरोना वायरस: महिला की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, 22 नए संक्रमित भी मिले
कोरोना वायरस से मुक्ति को अनोखी प्रार्थना: आगरा में धूनी लगाकर तप पर बैठे साधु गीता गिरी महाराज