फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monk Pray On For End Of Corona Virus In Jagner

कोरोना वायरस से मुक्ति को अनोखी प्रार्थना: आगरा में धूनी लगाकर तप पर बैठे साधु गीता गिरि महाराज

Mon, 07 Jun 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Jun 2021 12:26 AM IST
सार

महाराज के शिष्य गणेशानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि बाबा यह तप लोगों को कोरोना से मुक्ति मिलने के उद्देश्य से कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Monk Pray On For End Of Corona Virus In Jagner
आश्रम में धूनी रमाकर बैठै साधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर में गांव सरैंधी स्थित वनखंडी आश्रम पर साधु गीता गिरि महाराज लोक कल्याण के लिए 31 मई से धूना लगाकर तप पर बैठे हैं। तप के लिए खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में भी अपने चारों तरफ कंडे सुलहा रखे हैं। 

विज्ञापन


महाराज के शिष्य गणेशानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि बाबा यह तप लोगों को कोरोना से मुक्ति मिलने के उद्देश्य से कर रहे हैं। इस दौरान परिसर में गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है। आश्रम में महाराज के अलावा दो चार व्यक्ति ही रहते हैं। महिलाओं और बच्चे भी उनकी पूजा-सेवा करने के लिए दोपहर 2:00 बजे पहुंचते हैं।
विज्ञापन


पाचवीं बार तप पर बैठे हैं
महाराज के शिष्य ने बताया कि गीता गिरि महाराज की यह पांचवी तपस्या है। इससे पहले भी बह इसी आश्रम पर तप पर बैठ चुके हैं।

आगरा में कोरोना: साप्ताहिक बंदी में संक्रमण के नए मामले घटे, 24 घंटे में 18 संक्रमित, दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगरा में संक्रमण के मामले हुए कम
आगरा में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार साप्ताहिक बंदी में थोड़ी कम हुई है। इसका असर रविवार को देखने को मिला है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 7206 लोगों की जांच में 18 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पूर्व शनिवार 44 और शुक्रवार को 33 नए मरीज मिले थे। 

प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 9.73 लाख लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। कुल 25689 मरीज मिले हैं। जिनमें 25007 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.35 फीसदी है। वर्तमान में सक्रिय केस 255 हैं। 

सपने हुए चकनाचूर: आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा, सात महीने पहले हुई थी शादी, पड़ोसियों ने बचाया 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed