{"_id":"5e24954f8ebc3e4af1644dbc","slug":"agra-weather-forecast-for-next-five-days-fog-and-cold-waves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुनगुनी धूप ने दिलाई हाड़ कंपाती ठंड से फौरी राहत, 23 जनवरी तक परेशान करेगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनगुनी धूप ने दिलाई हाड़ कंपाती ठंड से फौरी राहत, 23 जनवरी तक परेशान करेगा कोहरा
Mon, 20 Jan 2020 09:48 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में गर्म कपड़ों में नजर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुनगुनी धूप से रविवार को दिन में हाड़ कंपाने वाली ठंड से फौरी राहत ही मिल सकी। सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 23 जनवरी तक कोहरा छाएगा। सर्द हवाएं चलेंगी।
रविवार को सुबह धूप खिली तो सर्दी से कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ और यह 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। गुनगुनी धूप खिलने के बाद रविवार को बाजारों और स्मारकों में भी अच्छी चहल पहल दिखाई दी, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी सर्दी सताने लगी।
सर्द हवाओं ने गलन का प्रकोप बढ़ा दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन गलन भरी सर्दी रहेगी। देर रात और सुबह कोहरा छाएगा। 23 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा।

कोहरे के कारण देरी से पहुंची 10 ट्रेनें
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा रही है। रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस 2.20 घंटे की देरी से पहुंची। डाउन की दस ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। दिल्ली की ओर से गतिमान एक्सप्रेस 20 मिनट, ताज एक्सप्रेस 1.10 घंटे की देरी से आईं। मुंबई राजधानी एक घंटे, महाकौशल सवा दो घंटे, पंजाब मेल, कर्नाटका एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा कैंट स्टेशन से 32 यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल करवाए।