{"_id":"643ecb0df5e3855aea04e7e3","slug":"agra-was-third-hottest-in-the-state-today-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा 43.4 डिग्री; जानें आगे के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा 43.4 डिग्री; जानें आगे के मौसम का हाल
Tue, 18 Apr 2023 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:23 PM IST
सार
अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर है। लू के कारण दिन दहका तो रात भी सुलगती रही। रात में पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मंगलवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक तेज धूप और लू के थपेड़ों से शहर दहकता रहा। प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जबकि झांसी दूसरे नंबर पर रहा। आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर है। लू के कारण दिन दहका तो रात भी सुलगती रही। रात में पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दोपहर में गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा है। काॅलोनियों और आउटर की दुकानें दोपहर में एक से शाम पांच बजे तक बंद होने लगी हैं। स्मारकों में भी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में लू के थपेड़े चल सकते हैं और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा आए अभिनेता रणबीर कपूर: एमजी रोड पर थम गईं गाड़ियां, बेटी के लिए खरीदी किड्स ज्वैलरी