फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was the coldest day in the state, schools closed till 8 pm

Agra News: प्रदेश में आगरा दिन में रहा सबसे ठंडा, स्कूल 8 तक बंद

Tue, 06 Jan 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Agra was the coldest day in the state, schools closed till 8 pm
शीतलहर व गलन से सोमवार को ताजमहल पर पहुंचे पर्यटक गर्म कपडों से पूरी तरह से ढके हुए। संवाद
आगरा। सोमवार को आगरा का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। भीषण ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर 12वीं तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों में 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत के साथ ही आगरा भीषण ठंड के गिरफ्त में है। सोमवार को न केवल मौसम ने सीजन के सबसे ठंडे दिन और रात का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। सुबह से ही शहरवासियों को सर्दी के तेवरों का अनुमान होने लगा था। हालांकि सुबह कोहरा तो कम था लेकिन पूरे दिन आसमान पर बादलों को डेरा रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड अधिक महसूस हुई। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। शीत लहर और गलन ने लोगों को कंपकंपी छुटा दी। घरों के अंदर भी लोग ब्लोअर और हीटर से हाथ तापते नजर आए। सर्दी के चलते बाजारों में भी तुलनात्मक रूप से कम चहल-पहल नजर आई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह भी सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद कोहरे में कमी आने की संभावना है। धूप निकलने के आसार है, जिससे अधिकतम तापमान में सुधार आने से ठंड से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

दिन में प्रदेश के सबसे ठंडे शहर
शहर तापमान (अधिकतम)
आगरा 13.3
बरेली 14.6
बुलंदशहर 14.8
शाहजहांपुर 14.8
इटावा 15.6
गाजीपुर 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed