फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Voting for municipality in going on

आगरा: देखिये मतदान में फिसड्डी रहे शहर वाले, देहात में जमकर पड़े वोट

Thu, 23 Nov 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 23 Nov 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
Agra Voting for municipality in going on
मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 12 निकायों के लिए बुधवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया। कुछेक बूथों पर पांच बजे के बाद भी लाइन लगी रहीं। देर शाम आये वोटिंग के आंकड़ों के बाद मतदान की तस्वीर भी साफ हो गई। सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत जगनेर विधानसभा में रहा।
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दयालबाग नगर पंचायत पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। आगरा नगर निगम के अलावा जिले की 5 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक वोट डाले गए।
विज्ञापन


जिले में सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम में महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा जिले में मतदान का प्रतिशत

Agra Voting for municipality in going on
मतदान - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम

आगरा : 39.76

नगर पालिका

फतेहपुर सीकरीः  64.49
शमसाबादः 71.41
एत्मादपुरः 69.56
बाहः 63.43
अछनेराः 65. 56

नगर पंचायत 

फतेहाबादः 55.22
किरावलीः 70.31
जगनेरः 81.59
स्वामी बागः 62.33
पिनाहट: 60.84
खेरागढ़: 65.05

ये रहे पहले वोटर

Agra Voting for municipality in going on
रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कमला नगर स्थित वार्ड  नं. 81 के मतदान स्थल एमएम शैरी स्कूल में कमला नगर निवासी रेखा वर्मा पहली मतदाता रहीं। रेख मथुरा के कान्हामाखन पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। उनकी ड्यूटी सुबह 8:30 बजे से थी। इसलिए वह मतदान करने के लिए 7:15 बजे ही पहुंच गईं और वोट डाला। 

बल्केश्वर के वार्ड 56 के पोलिंग बूथ में पहला मत विमल मित्तल ने अपने पुत्र नन्दकिशोर के साथ डाला। वहीं दयालबाग के अमर विहार स्थित राधाबल्लभ इंटर कालेज मतदान केंद्र पर पहला वोट डालने पहुंचे कुलदीप मिश्र करीब ढाई घंटे बाद वोट डाल पाए। उन्होंने बताया कि यहां वोटर लिस्ट में अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें इधर से उधर भटकना पड़ा। ढाई घंटे बाद लिस्ट ठीक हो पाई तक वोट डला।

ये हुईं गड़बड़ियां

Agra Voting for municipality in going on
मतदान - फोटो : अमर उजाला
- कमला नगर ए-93 निवासी सरल कुमार शर्मा का कहना है कि उनका मतदाता सूची में नाम ही शामिल नहीं है। जबकि उन्होंने मार्च में विधानसभा के चुनावों में मत दिया था।

- मतदान केंद्र के कक्ष में नहीं पर्याप्त रोशनी नहीं रही। कमला नगर ए ब्लाक बिजेन्द्र अग्रवाल (65) का कहना है कि उन्हें वोट डालते वक्त ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम सही से दिखाई नहीं दिए। 

- वार्ड 41 के बूथ अरेशा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पार्षद की ईवीएम में गड़बड़ी मिली, इससे मत करने गए लोगों को परेशानी हुई।

- आजमपाड़ा में नगर निगम ने बूथ के गेट पर ही टैंकर लगा दिया। इससे लोगों को पानी भरने में परेशानी हुई। 

- सुबह बूथ 911 राज पब्लिक हजजोपुरा और 422 पृथ्वीनाथ पर ईवीएम खराब होने की बात कही जा रही है। बूथ 106 एमएम गेट नगर निगम स्कूल खटीकपाड़ा पर भी ईवीएम खराब हुई। राजकमल केदार नगर पर भी ईवीएम खराब हुई।

- थाना एत्माद्दौला के वार्ड संख्या 28 ग्रीन क्लीन पब्लिक इंटर कॉलेज में भाग संख्या 285 पार्षद पद की मशीन खराब हुई।

- आगरा के वार्ड 29 में श्रीरामकृष्‍ण इंटर कालेज मतदान केंद्र पर भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव हो गया। बवाल के बाद बड़ी संख्या में देर शाम तक यहां फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed