फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Veterans' spectacular victory in the pre-quarter final match

Agra News: प्री क्वार्टर फाइनल मैच में आगरा वेटरंस की शानदार जीत

Mon, 24 Nov 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Agra Veterans' spectacular victory in the pre-quarter final match
यूपी वेटरंस इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप
आगरा। हाथरस में आयोजित 27 यूपी वेटरंस इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में रविवार को आगरा वेटरंस और बुलंदशहर वेटरंस के बीच पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। आगरा वेटरंस ने शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

आगरा वेटरंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में 146 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी धीरज शर्मा ने 56 रन और जुगल शर्मा ने 26 रनों का योगदान दिया। बुलंदशहर वेटरंस 114 रन पर ही सिमट गई। आगरा वेटरंस के जुगल शर्मा ने 3 विकेट, बंटी हरबीर और अजय कदम ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। जुगल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विकेट कीपर विनोद ने शानदार कीपिंग करते हुए तीन खिलाड़ियों को स्टम्प किया। मैच के बाद हाथरस वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेश शर्मा ने जुगल शर्मा को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। गिरजेश तिवारी, अंशु मित्तल, कौशल शर्मा, शेरा, जयवीर, डॉ. राजेश मिश्रा, जेठा, देवेश जायसवाल ने टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed