{"_id":"5fe412b98ebc3e41a134d1e1","slug":"agra-up-air-pollution-level-news-agra-air-quality-index-aqi-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Pollution: ताजनगरी पर छाई स्मॉग की चादर, फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Pollution: ताजनगरी पर छाई स्मॉग की चादर, फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
Thu, 24 Dec 2020 09:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:32 AM IST
सार
- 500 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा प्रदूषण, रात 12 बजे सबसे ज्यादा खतरनाक हुए हालात
- देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में शामिल है आगरा, आंखों में मचने लगी जलन
विज्ञापन
धुंध में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी पर बुधवार को स्मॉग की खतरनाक चादर छा गई। बुधवार को आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 10वें नंबर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 408 दर्ज किया गया। ये रात 12 बजे उच्चतम स्तर 500 तक पहुंच गया जो बेहद खतरनाक है। इस स्तर पर लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों, नाक, गले में जलन महसूस होने लगी।
विज्ञापन
बुधवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर को पार कर गया। बेहद सूक्ष्मकण पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा सामान्य से 9 गुना तक ज्यादा हो गई। धूल कणों की मात्रा 500 तक रिकॉर्ड की गई, वहीं खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 8 गुना तक पहुंच गई।
विज्ञापन
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 4 गुना ज्यादा रही। प्रदूषण के लिहाज से रात 12 बजे का समय सबसे ज्यादा खराब रहा। धूल कण रात 9 से 12 बजे तक अधिकतम रहे, वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी रात 12 बजे सर्वाधिक रही। नाइट्रोजन डाईऑक्साइड भी रात 8 से 10 बजे के बीच सबसे उच्चतम स्तर पर रहा।
विज्ञापन
दिसंबर का सबसे प्रदूषित दिन रहा बुधवार
इस महीने दिसंबर में बुधवार का दिन सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जब एक्यूआई 408 रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 9 दिसंबर को एक्यूआई 400 तक पहुंच गया था, लेकि न उसके बाद तेज हवाओं से प्रदूषण स्तर में कमी आती गई। 18 दिसंबर के बाद से प्रदूषण स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। धूल कणों की मात्रा भी सबसे ज्यादा बुधवार को ही 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के स्तर को पार कर गई।
ऐसे बढ़ता चला गया प्रदूषण
दिन एक्यूआई
18 दिसंबर 149
19 दिसंबर 199
20 दिसंबर 231
21 दिसंबर 286
22 दिसंबर 364
23 दिसंबर 408
शहर एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 476
गाजियाबाद 472
बुलंद शहर 454
मेरठ 446
दिल्ली 433
बागपत 430
फरीदाबाद 428
भिवाड़ी 414
धौरेहरा 410
आगरा 408

तीन दिनों तक बना रहेगा कोहरे का प्रकोप
ताजनगरी में बुधवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण हाईवे और ताजमहल के पास दृश्यता 50 मीटर से कम रही। सुबह 10 बजे के बाद दृश्यता में इजाफा हुआ। दोपहर में दृश्यता 750 मीटर तक पहुंच गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे है, वहीं दिन में पारा सामान्य रहा। दोपहर में गुनगुनी धूप रही। वहीं, शाम को गलन और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के आसार हैं, लेकिन दोपहर में धूप खिली रहेगी, जिससे गलन और ठिठुरन से राहत मिल सकती है।