फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University teacher removed from supervisor post with suspension Know the whole matter

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय के शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबन के साथ पर्यवेक्षक पद से हटाया; ये है मामला

Mon, 10 Jun 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के शिक्षक और पर्यवेक्षक डॉ.कौशल राणा का कॉलेज संचालक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
Agra University teacher removed from supervisor post with suspension Know the whole matter
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की तरफ से शिक्षक कौशल राणा को निलंबित कर दिया गया है। उनसे पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी भी हटा ली गई है। आरसीएम मेमोरियल महाविद्यालय नानपुर में आगामी परीक्षाएं विवि की निगरानी में कराने का निर्णय लिया गया है। एक केंद्राध्यक्ष और दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


दाऊदयाल संस्थान खंदारी के शिक्षक कौशल राणा और आरसीएम मेमोरियल महाविद्यालय के संचालक का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसमें संचालक और शिक्षक के बीच रुपयों का लेन-देन होता दिख रहा है। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लिया गया। डॉ.कौशल राणा को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ आरसीएम मेमोरियल महाविद्यालय में आगे की सभी परीक्षाएं कराने के लिए एक केंद्राध्यक्ष और दो पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए है, जिससे परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन


राधे जमुना देवी महाविद्यालय केंद्र निरस्त
सेमेस्टर परीक्षा के दौरान विवि प्रशासन की तरफ से एक परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि राधे जमुना देवी महाविद्यालय कलाल खेड़िया परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। इस केंद्र के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं बीडीके महाविद्यालय में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed