फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University's convocation ceremony will be held on October 22 approval received from the Governor

DBRAU: आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होगा, राज्यपाल से मिली मंजूरी

Mon, 23 Sep 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होगा। इसके लिए राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। मुख्य अतिथि के लिए राज्यपाल को नाम भेजे गए हैं। दीक्षांत समारोह के लिए 1.30 लाख डिग्री-अंकतालिका की छपाई कराई गई है। 
 

विज्ञापन
Agra University's convocation ceremony will be held on October 22 approval received from the Governor
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 2023-24 सत्र का दीक्षांत समारोह अब 22 अक्तूबर को होगा। राज्यपाल से इसकी मंजूरी मिल गई है। समारोह की तैयारियों के लिए समितियां गठित कर कार्य की समीक्षा भी की गई है। मुख्य अतिथि के नाम राज्यपाल को भेज दिए हैं, इनकी संस्तुति के बाद नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशू रानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में बैठक कर समारोह की तैयारियाें की समीक्षा भी की है। इसमें आयोजन के लिए बनाई 22 समितियों के प्रभारियों से प्रगति रिपोर्ट जानी। कुलसचिव प्रो. पीके सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। अब 22 अक्तूबर को आयोजन होगा। पूर्व में इसकी 9 अक्तूबर को संभावित तिथि बताई थी।
विज्ञापन


21 अक्तूबर को अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा। उसमें शामिल होने के बाद राज्यपाल 21 की शाम को ही आगरा पहुंचेंगी और अगले दिन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। कुलपति ने समारोह में मुख्य अतिथि के लिए नाम भेज दिए हैं। उनकी मुहर लगते ही मुख्य अतिथियों के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। समारोह की तैयारियों के लिए 22 समितियां गठित कर दी हैं। कुलपति इनके प्रभारियों से प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेधावियों को समारोह, बाकी को बाद में होगी डिग्री वितरण
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के पास 152 मेडल की सूची है, जिसमें से कितने मेडल पर मेधावी हैं, इसकी सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा एजेंसी को पाठ्यक्रमों की सूची देकर टॉपर के नामों क विवरण मांगा है। पहली सूची मिल गई है, जिसमें 80 मेधावियों के नाम हैं। मेडलधारियों को समारोह में ही डिग्री मिलेगी, बाकी को बाद में वितरण किया जाएगा।


1.30 लाख डिग्री-अंकतालिका की छपाई
विश्वविद्यालय ने समारोह की तैयारियां करते हुए 1.30 लाख डिग्री-अंकतालिकाओं की छपाई शुरू कर दी है। इसमें 65 हजार डिग्री और इतनी ही अंकतालिकाएं हैं। मेडलधारियों की प्राथमिकता पर डिग्री और अंकतालिका की छपाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed