फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University report on irregularities in transfer of Ambedkar University employees

Agra University: विवि में स्थानांतरण में बड़ा खेल, जिस पटल से हटाया, उसी पर फिर से तैनाती

Sun, 07 Aug 2022 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थानांतरण में हुई अनियमितता की शिकायत शासन तक पहुंच गई है। खास बात तो ये  है कि कर्मचारियों को जिस पटल से हटाया, उसी पर फिर से तैनाती मिल गई।
 

विज्ञापन
Agra University report on irregularities in transfer of Ambedkar University employees
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के स्थानांतरण में गड़बड़ी की शिकायत राज्यपाल से होने के बाद शासन ने विश्वविद्यालय से आख्या मांगी है। शिकायत है कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी एक पटल पर 10 से 30 वर्षों से डटे हैं। ऐसे कर्मचारियों को पहले स्थानांतरण कर हटाया गया। बाद में दूसरा आदेश जारी कर फिर उसी पटल पर तैनाती दे दी गई। इसमें कुछ ने स्थानांतरण के बाद भी पटल का काम नहीं छोड़ा था। 

विज्ञापन

राज्यपाल से की थी शिकायत 

अमित राज चौहान ने 2 जुलाई 2022 को राज्यपाल से शिकायत की थी। कहा गया कि 23 दिसंबर 2021 को लंबे समय एक पटल पर तैनात तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया। एक जुलाई 2022 को फिर दूसरी सूची जारी हुई। इसमें 19 तृतीय श्रेणी व 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पुराने विभागों व पटलों पर भेज दिया गया। वे यहां 10 से 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन

दूसरी सूची निरस्त करने की मांग 

शिकायतकर्ता ने तत्कालीन कुलसचिव व सहायक कुलसचिव प्रशासन की भूमिका बताई। दूसरी सूची निरस्त करने की मांग की। इस पर, विशेष सचिव शासन गिरिजेश कुमार त्यागी ने शिकायत पर कुलपति को पत्र जारी कर प्रकरण में उचित कदम उठाते हुए आख्या मांगी है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed