Agra University: विधि की परीक्षाएं 15 से नोडल केंद्रों पर कराई जाएंगी, बनाए गए नौ नोडल केंद्र
दो पाली में परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे तक कराई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि (एलएलबी व बीएएलएलबी) की मुख्य, भूतपूर्व परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 15 सितंबर से नोडल केंद्रों पर कराई जाएंगी। नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
आगरा में आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, मथुरा में बीएसए कॉलेज, केआरपीजी कॉलेज, अलीगढ़ में डीएस कॉलेज, श्री वार्ष्णेय कॉलेज, एटा में जनता डिग्री कॉलेज, फिरोजाबाद में पालीवाल डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद, मैनपुरी में श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक परीक्षाएं आठ अक्तूबर तक चलेंगी। दो पाली में परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे तक कराई जाएगी।
पौधे लगाए, देखभाल का संकल्प लिया
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में बृहस्पतिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रांगण में 75 पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व श्याम बंसल, प्रधानाचार्य जगदीश सिंह धामी, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा, मौजूद रहे। वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कपूर की ओर से कक्षा नर्सरी से पांच तक के विद्यार्थियों की जांच की गई।