फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University In addition to entrance fee 200 rupees will have to be paid for degree

Agra University: प्रवेश शुल्क के अलावा डिग्री के लिए देने होंगे 200 रुपये, शुरू की गई नई व्यवस्था 

Fri, 17 Jun 2022 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अंकतालिका के साथ छात्र-छात्राओं को डिग्री दिए जाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए प्रवेश फीस के अलावा 200 रुपये डिग्री के लिए भी जमा करने होंगे।
 

विज्ञापन
Agra University In addition to entrance fee 200 rupees will have to be paid for degree
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों के साथ संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश फीस के अलावा 200 रुपये डिग्री के लिए भी जमा करने होंगे। अंकतालिका के साथ छात्र-छात्राओं को डिग्री दिए जाने का भी निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश के लिए जारी दिशा-निर्देश एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विधि स्नातक सामान्य श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की ओर से 55 फीसदी अंकों और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों की ओर से 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया जाना जरूरी है। बीएएलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी वर्ग में इंटरमीडिएट में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 45 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42 फीसदी और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है। 
विज्ञापन


एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी वर्ग में स्नातक सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए क्रमश: 45, 42 व 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in और www.dbrau.org.in पर जाकर छात्र-छात्राएं दिशा-निर्देशों को पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण शुरू

विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू करा दी गई। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 200 रुपये और परास्नातक के लिए 300 रुपये फीस जमा करनी पड़ रही है। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप ने का कहना है कि वेब पंजीकरण कराने से पहले छात्र-छात्राओं को एक बार दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed