{"_id":"5b5052cb4f1c1b52748b5b5b","slug":"agra-university-implemented-mew-system-for-graduation-courses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर, विश्वविद्यालय ने लागू की नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर, विश्वविद्यालय ने लागू की नई व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए स्नातक स्तर पर 'एक कोर्स, एक पैटर्न' की व्यवस्था लागू की गई है। सभी पाठ्यक्रमों में ओल्ड कोर्स के बजाय न्यू कोर्स के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन को करीब 100 प्रश्नपत्रों की परीक्षा कम करानी होगी।
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में बोर्ड ऑफ स्टडी (अध्ययन समिति) की बैठक हुई। पांच वर्षों से पाठ्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। एक विषय में दो-दो पैटर्न और सिलेबस की व्यवस्था से प्रश्नपत्र बनाने से लेकर वितरण और मूल्यांकन में दिक्कत हो रही थी।
गत सत्र की परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग विषयों की परीक्षा के दौरान न्यू पैटर्न के छात्रों को ओल्ड पैटर्न वाला प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया था। एक घंटे परीक्षा होने के बाद प्रश्नपत्र वापस लेकर दूसरा प्रश्नपत्र बांटा गया था।

इसलिए लिया गया फैसला
खास बात यह है कि पुराने कोर्स से परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत कम रहती थी। सभी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही थी। इसको देखते हुए ओल्ड कोर्स को हटाने का निर्णय लिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि पाठ्यक्रम में एकरूपता होने से विश्वविद्यालय के झंझट कम होंगे। परीक्षा का समय कम होगा और छात्रों को सहूलियत मिलेगी।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने की। डॉ. सोमेश श्रीवास्तव, डॉ. स्टेनली, डॉ. संजय कुमार जैन, डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. मनुकांत शास्त्री, डॉ. एसपी मदनावत, डॉ. एके राघव, डॉ. तुलसी देवी, डॉ. एसी गुप्ता और कुलसचिव केएन सिंह मौजूद रहे।