फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Hundred students will be questioned by police in the paper leak case

आगरा विवि: पेपर लीक मामले में सौ छात्र-छात्राओं से होगी पूछताछ, ये भी शक के घेरे में 

Sat, 14 May 2022 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 12:44 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान बीएससी तृतीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर आउट हुआ था। अभी तक पेपर आउट करने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Agra University Hundred students will be questioned by police in the paper leak case
कॉलेज प्राचार्य से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान बीएससी तृतीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस व्हाट्सएप पर पेपर शेयर करने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। हालांकि सौ छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया गया है, जिनसे पूछताछ की जानी है। इनमें से 30 से पूछताछ हो चुकी है। उनसे मिली जानकारी पर पुलिस पड़ताल में लगी है।

विज्ञापन


ये मामला बुधवार को पकड़ा गया था। आगरा कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राएं मोबाइल पर आउट पेपर देख रहे थे, जिसमें आठ को पकड़ लिया गया था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से पूछताछ की थी। जिसके बाद पुलिस ने कालेज प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन

जोड़ी जा रही कड़ी से कड़ी 

पुलिस के मुताबिक, आउट पेपर सौ से अधिक विद्यार्थियों को भेजा जा चुका था। इनमें से 30 से पूछताछ की जा चुकी है। मगर, यह नहीं पता चला कि सबसे पहले पेपर किसने भेजा है। कड़ी से कड़ी जोड़कर पड़ताल की जा रही है। पेपर नोडल सेंटर पर रखे जाते हैं। पुलिस सेंटर के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर करने वालों के मिले कुछ नंबर 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप पर सबसे पहले पेपर शेयर करने वालों के कुछ नंबर मिले हैं। इन पर टीमों की ओर से कार्य चल रहा है। सौ से अधिक को पेपर शेयर कर दिया गया था। विवेचना की जा रही है। पेपर लीक करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed