फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University has released exam schedule for BSc and MSc Agriculture

Agra University: बीएससी और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी...औटा ने शुरू किया विरोध, मंडरा रहा ये खतरा

Wed, 11 Jun 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:06 AM IST
सार

बीएससी एजी की परीक्षा 17 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलेंगी। इस परीक्षा में बीएससी एजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर मुख्य परीक्षा के साथ पुनर्परीक्षा के छात्र शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
Agra University has released exam schedule for BSc and MSc Agriculture
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने मंगलवार को बीएससी और एमएससी एजी का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कोर्स की परीक्षा सुबह 8 से 11 और दोपहर 12 से 3 बजे के मध्य होंगी। इधर शिक्षकों के संगठन औटा ने परीक्षा के विरोध का ऐलान किया है, ऐसे में परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में अप्रैल से शुरू हुई परीक्षा जून माह में भी जारी हैं। सबसे पहले विवि प्रशासन ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाईं। इसके बाद बीएड और विधि (लॉ) की परीक्षा करवाईं। अब विवि प्रशासन ने बीएससी कृषि और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


 

बीएससी एजी की परीक्षा 17 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलेंगी। इस परीक्षा में बीएससी एजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर मुख्य परीक्षा के साथ पुनर्परीक्षा के छात्र शामिल हो सकेंगे। एमएससी एजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा भी 17 जून से शुरू हो रही हैं। 21 जून तक चलने वाली इस परीक्षा में भी मुख्य के साथ पुनर्परीक्षा के छात्र शामिल होंगे।

औटा के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जब कुलपति ने गर्मियों की छुट्टी घोषित कर दी तो फिर यह परीक्षा कार्यक्रम क्यों जारी किया। शिक्षक परीक्षा ही कराता रह जाएगा और छुट्टियों के लिए तय अवधि भी समाप्त हो जाएगी। औटा इस परीक्षा का पूरी तरह बहिष्कार कर रही है।

औटा के महामंत्री डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में ही संगठन कह चुका था कि अगर परीक्षा कराई जाती हैं तो स्ववित्त पोषित कॉलेजों में ही करा ली जाएं। 15 जून तक समर्थ पोर्टल पर शिक्षकों को अपना रिकॉर्ड अपडेट करना है। अब परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, फिर प्रैक्टिकल होंगे तो शिक्षक छुट्टी कब लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed