फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra university forgot to conduct the supplementary examination of MBBS 2020 batch

Agra: एमबीबीएस 2020 बैच की पूरक परीक्षा कराना भूल गया विश्वविद्यालय, कई बार की जा चुकी है मांग

Sun, 13 Nov 2022 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Nov 2022 02:45 PM IST
सार

एमबीबीएस-2020 बैच के छात्रों की मुख्य परीक्षा का परिणाम 14 अप्रैल को जारी हुआ था। इसके बाद पूरक परीक्षा कराई जानी थी।लेकिन अब तक यह परीक्षा नहीं कराई गई है।   

विज्ञापन
agra university forgot to conduct the supplementary examination of MBBS 2020 batch
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा का डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एमबीबीएस-2020 बैच की पूरक परीक्षाएं कराना भूल गया। बीते महीने लंबित कई सत्रों की पूरक परीक्षाएं कराईं गईं लेकिन इस बैच को शामिल नहीं किया। छात्र आए दिन विश्वविद्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। 

विज्ञापन


एमबीबीएस-2020 बैच के छात्रों की मुख्य परीक्षा का परिणाम 14 अप्रैल को जारी हुआ था। इसके बाद पूरक परीक्षा कराई जानी थी। नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमानुसार छह महीने में पूरक परीक्षा कराई जानी थी। अब तक परीक्षा नहीं हुई। 
विज्ञापन


एमबीबीएस-2020 बैच के छात्र डॉ. देवेश जौहरी का कहना है कि बीते पांच सत्रों की पूरक परीक्षाएं करा दी हैं, लेकिन 2020 बैच की परीक्षा कराना विश्वविद्यालय भूल गया है। 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक एमबीबीएस 2019, 2018 और 2017 बैच की पूरक परीक्षाएं कराई गईं। इसमें भी एमबीबीएस के 2020 बैच को शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक से शिकायत करने पर भी इनकी परीक्षा अभी तक नहीं कराई गई है। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि एमबीबीएस 2020 बैच की पूरक परीक्षा नहीं हुई हैं, इसकी जानकारी आने के बाद परीक्षा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। 

450 अभ्यर्थियों ने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया 

एमबीबीएस में प्रवेश के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन 220 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। दो दिन में 450 अभ्यर्थी सत्यापन करा चुके हैं। पांच मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज के अलावा मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज, केडी डेंटल कॉलेज और केएम मेडिकल कॉलेज, मथुरा में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। 600 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। जो अभ्यर्थी रह गए हैं, उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन रविवार को किया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन डॉ. केएस दिनकर की देखरेख में चल रहा है। इस दौरान डॉ. गीतू सिंह आदि मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed