फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra university fake marksheet

आगरा विवि की फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले सब नपेंगे, शिक्षकों के बाद कार्रवाई

Wed, 01 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 01 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
agra university fake marksheet
फर्जी मार्कशीट - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट से सिर्फ शिक्षक नहीं बने हैं। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षा के अलावा अन्य महकमों में भी फर्जी मार्कशीट वाले कर्मचारी हैं। इनमें लेखपाल भी बताए गए हैं। फिलहाल फोकस शिक्षकों पर कार्रवाई पर है। इसके बाद लेखपालों समेत अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि एसआईटी ने बीएड की 2004-05 की 4,570 फर्जी मार्कशीट पकड़ी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि 4,570 में से ज्यादातर मार्कशीट शिक्षक बनने के लिए इस्तेमाल की गई।
विज्ञापन


2005-06 में अंकों के आधार पर मेरिट बनी थी, इसलिए बड़ी संख्या में टीचर बन गए। फर्जी अंकपत्रों में अंकों का प्रतिशत ज्यादा है। एसआईटी की जांच टीम के अधिकारी का कहना है कि लगभग 2500 से 2700 शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी मार्कशीट के रिकार्ड की जो सीडी बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है, वही बाद में अन्य महकमों को दी जाएगी। यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल लेखपाल की नौकरी हासिल करने में भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed