फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University exams cheating by speaking suspicious centres will be targeted soon

UP: आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं बनीं मजाक, बोल-बोलकर कराई जा रही है नकल; अब कसेगा शिकंजा

Wed, 27 Nov 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मजाक बन गई हैं। आलम ये है कि बोल-बोलकर नकल कराई जा रही है। नियंत्रण कक्ष से की जा रही है केंद्रों की निगरानी में ऐसी गड़बड़ी सामने आ रही है। 
 

विज्ञापन
Agra University exams cheating by speaking suspicious centres will be targeted soon
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू है। सचल दल की रिपोर्ट पर दो केंद्रों पर पर्यवेक्षक बैठाए जा चुके हैं। नियंत्रण कक्ष से भी मंडल के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इसमें कई केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधि नजर आ रही हैं। इन केंद्रों पर बोल-बोलकर और घूम-घूमकर परीक्षार्थियों को नकल कराने की आशंका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे सभी कॉलेजों की रिपोर्ट तैयार करा रहा है, जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन और दूसरे दिन परीक्षा केंद्र बदलने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद अगले दिन 24 महाविद्यालयों को चेतावनीपत्र जारी किया गया। इन कॉलेजों में विगत सेमेस्टर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी में शिथिलता बरती थी। एक बार फिर से विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करा रहा है। इसके लिए स्टाफ लगाया गया है, जो परीक्षा के दौरान जिलेवार केंद्रों की निगरानी करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों को नोट कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर बोल-बोलकर और टहल-टहलकर नकल कराने के प्रमाण मिले हैं। इन केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि कंप्यूटर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा की शुचिता की निगरानी कराई जा रही है। संदिग्ध कॉलेजों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed