{"_id":"644e1c6c60b494af340f8215","slug":"agra-university-examination-started-only-10-out-of-38-centers-connected-with-cctv-cameras-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: परीक्षा शुरू, सीसीटीवी कैमरे से जुड़े 38 में से महज 10 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: परीक्षा शुरू, सीसीटीवी कैमरे से जुड़े 38 में से महज 10 केंद्र
Sun, 30 Apr 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:14 PM IST
सार
हर के आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज के अलावा राजकीय कॉलेज, आंवलखेड़ा व अन्य राजकीय कॉलेज भी अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दूसरी पाली सर्वाधिक 38 केंद्रों पर परीक्षा थी। इसमें से महज 10 केंद्र ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से जुड़ पाए।
पहली पाली में नौ केंद्रों पर परीक्षा थी। इसमें एक-दो को छोड़कर बाकी केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ गए थे। एडेड कॉलेजों में परीक्षाएं थीं। कंट्रोल रूम के प्रभारी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की बात दूर राजकीय और एडेड कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र को कंट्रोल रूम से जोड़े जाने के लिए प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
शहर के आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज के अलावा राजकीय कॉलेज, आंवलखेड़ा व अन्य राजकीय कॉलेज भी अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े हैं। केंद्रों को कंट्रोल रूम से जुड़वाने के लिए प्राचार्यों से कहा जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एडीए इंजीनियर निलंबित: कंपाउंडिंग के नाम पर मांगी थी 2.50 लाख रुपये की रिश्वत, दर्ज हो सकती है FIR