{"_id":"5a7c7d944f1c1bfe7e8b46f5","slug":"agra-university-examination-form-date-extened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः रेगुलर और प्राइवेट छात्र अब इस तारीख तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः रेगुलर और प्राइवेट छात्र अब इस तारीख तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
अागरा विवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध कॉलेजों के संस्थागत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए अब एक हफ्ते का समय है। 15 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सात मार्च से मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
मुख्य परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संस्थागत परीक्षार्थियों के आवेदन फार्म भरे जाने की रफ्तार धीमी है। पंजीकरण और एमआईसी जनरेट किए जाने के अनुपात में परीक्षा शुल्क कम जमा किया गया है। स्नातक प्रथम वर्ष के आवेदन कम हो रहे हैं।
द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की स्थिति फिर भी ठीक है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि 15 फरवरी के बाद किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फार्म नहीं भरा जा सकेगा। इसके लिए कॉलेज खुद उत्तरदायी होंगे।

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए ये डेट
व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10 फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना है। हार्डकापी अपने पास रखनी होगी। संख्या के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर से उनको परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो कुछ कॉलेज छात्रों को अपने यहां से फार्म भरने के लिए बुला रहे हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र उन्हीं कॉलेजों से परीक्षा फार्म भरेंगे, जिनसे गत सत्र में भरा था।
सूत्रों की मानें तो कुछ कॉलेज छात्रों को अपने यहां से फार्म भरने के लिए बुला रहे हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र उन्हीं कॉलेजों से परीक्षा फार्म भरेंगे, जिनसे गत सत्र में भरा था।