{"_id":"5a958e7c4f1c1b45438b47df","slug":"agra-university-examination-center-will-be-less-than-500","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में नकल पर नकेल के बाद अब इस परीक्षा में होने जा रही सख्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में नकल पर नकेल के बाद अब इस परीक्षा में होने जा रही सख्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
अागरा विवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से होंगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। चालू सत्र में 500 से कम परीक्षा केंद्र बनाए जाने की योजना है। केंद्र निर्धारण के संबंध में बुधवार को बैठक बुलाई गई है।
नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से चालू सत्र में परीक्षा केंदों की संख्या कम रखने की योजना है। गत सत्र की परीक्षा में करीब 750 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार नोडल सेंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। 42 की जगह 45 नोडल सेंटर बनाए गए हैं।
शासन स्तर से स्वकेंद्र न बनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ राजकीय और एडेड कालेजों में स्वकेंद्र व्यवस्था रखी जा रही है।
विज्ञापन
किसी सेल्फ फाइनेंस कालेज को स्वकेंद्र नहीं बनाया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जिन कालेजों में कभी कोई शिकायत नहीं रही है, उसी में स्वकेंद्र की व्यवस्था रखी जाएगी।

ये कालेज कर रहे विरोध
सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय के इस कदम पर आपत्ति जताई है। संघ के अध्यक्ष और महामंत्री ने कुलपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि राजकीय और एडेड कालेजों के छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
प्रवेश पत्र पर छात्रों के केंद्र का नाम वही है, जिसमें वह अध्ययनरत है। इस तरीके से स्वकेंद्र व्यवस्था अपनाई गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समान नीति अपनाए जाने की मांग की है। ऐसा कोई निर्णय न लेने की अपील की गई है, जिससे सेल्फ फाइनेंस कालेजों के साथ भेदभाव प्रदर्शित हो।