फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University courses reduced yet there are mistakes in exam results students are getting worried.

UP: आगरा विश्वविद्यालय का गजब का हाल, कोर्स कम हुए फिर भी परीक्षाफल में गलतियां...विद्यार्थी हो रहे परेशान

Sat, 01 Feb 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 10:04 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में कोर्स कम हो गए हैं, इसके बाद भी परीक्षाफल देने में विवि प्रशासन फेल साबित हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Agra University courses reduced yet there are mistakes in exam results students are getting worried.
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से दो बड़े कोर्स का बोझ कम हो चुका है। इंजीनियरिंग के सभी कॉलेज पहले ही हट चुके है, मेडिकल कॉलेजों की प्रक्रिया अंतिम चरण है। इसके बाद भी परीक्षा और परीक्षाफल में गलतियों से विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय में हर दूसरे माह किसी न किसी कोर्स की परीक्षा होती है।
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने परीक्षाफल में गलतियों के विरोध में प्रदर्शन किया था। इससे पहले भी मेडिकल के विद्यार्थियों ने एक विषय में फेल करने पर कुलसचिव और कुलपति कार्यालय पर धरना दिया था। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से कोई योजना तैयार नहीं की जाती। इसी वजह से बड़े कोर्स हट रहे हैं।
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि मेडिकल और अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के संबंधित विवि बनने से छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है। नए कोर्स प्रारंभ करने की दिशा में काम करना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि वार्षिक परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने का मौका दिया गया है। परीक्षा और परीक्षाफल को सत्र के हिसाब से कराने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed