फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University convocation today 117 medals will be given

UP: आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, काले कपड़ों पर पाबंदी...छात्रों की एंट्री हुई शुरू

Tue, 22 Oct 2024 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोम आज है। समारोह में 117 पदक दिए जाएंगे। इस समारोह के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंच गईं हैं। मंगलवार सुबह से ही चेकिंग के बाद विद्यार्थियों को खंदारी कैंपस में प्रवेश दिया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Agra University convocation today 117 medals will be given
आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को स्वामी विवेकानंद ब्लाॅक खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होगा। इसमें 117 पदक और 55 पीएचडीधारकों को डिग्री दी जाएगी। सोमवार की दोपहर में ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंच गईं। 5 घंटे तक उन्होंने दीक्षांत समारोह और नैक की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि समारोह में 2023-24 सत्र की 60,212 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इसमें 31,045 छात्र और 29,117 छात्राएं हैं। 117 मेडल दिए जाएंगे, जिनमें 18 मेडल छात्रों को और 99 छात्राओं को दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा 8 पदक एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. अर्पिता चौरसिया को दिए जाएंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्राे. अनिल सहस्त्रबुद्धे होंगे।
विज्ञापन


इनका राज्यपाल करेंगी लोकार्पण:
- स्पोर्ट्स एरीना स्वामी विवेकानंद परिसर।
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर छलेसर।
- एसआर रंगनाथन केंद्रीय विश्वविद्यालय पालीवाल परिसर।
- समर्थ पोर्टल।
- जनगणना शोध एवं अनुसंधान विश्लेषण केंद्र, पालीवाल परिसर।
- मूक कोर्ट विधिक शिक्षा केंद्र, पालीवाल परिसर।
- कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी अभिलेख धरोहर संग्राहलय, पालीवाल परिसर।
- सांस्कृतिक धरोहर एवं संग्रहालय इतिहास विभाग, संस्कृति भवन।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास कंप्यूटर लैब, स्वामी विवेकानंद परिसर।
- महिला अध्ययन केंद्र गृह विज्ञान संस्थान परिसर।
- ब्यूटी लैब, महिला अध्ययन केंद्र।
- प्रकाशीय उपकरण प्रयोगशाला, दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान।

गेट संख्या 7 से होगा प्रवेश, काले कपड़ों पर पाबंदी
समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। वाहन के लिए गेट संख्या 7 से प्रवेश दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के सामने वाहनों की पार्किंग होगी। काले कपड़े, काले रंग के बैग समेत अन्य सामग्री प्रतिबंध रहेगी। मेधावी अपने परिजन के आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed